मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर। मुशहरी सीएचसी में बने डॉक्टरों के रोस्टर की जांच होगी। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार ने सीएस को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। सीएचसी में बने रोस्टर पर भाजपा के पूर्व मुशहरी मंडल के अध्यक्ष सतीश कुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की थी। इसके बाद मंत्री कार्यालय से उनका आवेदन जिले में कार्रवाई के लिए भेजा गया था। शिकायत में उन्होंने कहा था कि मुशहरी सीएचसी में जो रोस्टर है, वह नियम के विपरीत है। पूरे बिहार में ओपीडी का समय आठ बजे से है, जबकि मुशहरी सीएचसी में बने रोस्टर में डॉक्टरों के आने का समय सुबह 9 बजे से तय किया गया है। सीएचसी में 9 डॉक्टर हैं। साप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से एक डॉक्टर को 42 घंटे की ड्यूटी करनी है, लेकिन जो रोस्टर बनाया गया है, उसमें डॉ रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.