मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मुशहरी थाने के नरौली गांव स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृहद आश्रय गृह से रविवार की रात 10 बच्चे लापता हो गए। इसमें चार मुकबधिर हैं। गृह प्रबंधन की सूचना पर सोमवार की सुबह एसडीओ पूर्वी, बीडीओ और थानेदार मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सभी बच्चों की उम्र 11 से 12 साल बताई जा रही है। वृहद आश्रय गृह में फिलहाल 46 बच्चे रह रहे हैं। एक साथ 10 बच्चों के लापता होने पर आश्रय गृह की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सभी लापता बच्चे एक हॉल में अलग-अलग बेड पर रह रहे थे। लापता बच्चों में एक नेपाल, एक समस्तीपुर और एक सीतामढ़ी का बताया जाता है। यह भी पढ़ें- मुशहरी वृहद आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता एक बच्चा बाल श्रम से मुक्त कराया गया था। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर सभी बच्चों को आश्रय गृह में रखा गया था, जिस कमर...