मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे 13 साल की किशोरी से मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी के चिल्लाने पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया। इस बीच भीड़ को चकमा देकर आरोपित फरार हो गया। मामले को लेकर परिजन ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की सुबह 11 बजे किशोरी चाची के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपित अमोल कुमार ने किशोरी को जबरन मक्के के खेत में ले गया। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि आरोपित के घर पर शिकायत करने गए तो गाली-गलौज की। इधर, थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.