मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के नवादा चौक-मणिका विशुनपुर चांद रोड में मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी सरोज साह से साढ़े छह लाख के गहने और 60 हजार रुपये नकद लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। व्यवसायी अपनी नरौली और दरधा चौक स्थित दुकानों को बंद कर गांव मणिका विशुनपुर चांद लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, चप्पल व अपराधियों का गमछा बरामद किया है।व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वह दरधा और नरौली चौक स्थित अपनी दुकान को बंद कर दो बाइक से अपने पुत्र अविनाश और अभिषेक के साथ घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी दुकान से 80 हजार लेकर भागने मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी नवादा चौक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.