मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुशहरी। पीएचसी प्रभारी के पद पर डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति, ओपीडी एवं इमरजेंसी ड्यूटी का संचालन तथा मरीजों के बीच दवा का वितरण कराया जाएगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचे और जनता की सेवा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...