मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने शनिवार को मुशहरी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर समेत चार कर्मी गायब मिले। सुबह 11.30 बजे तक ओपीडी में डॉ. राहुल रंजन 81 मरीजों का इलाज कर चुके थे। दवा काउंटर पर 168 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी। निरीक्षण के वक्त तक चार प्रसव कराये गए थे। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नित्यानंद शर्मा, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह व एसटीएलसी शत्रुघ्न राम ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सिविल सर्जन ने मुशहरी पीएचसी प्रभारी को चारों से स्पष्टीकरण मांगने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- मुशहरी पीएचसी के निरीक्षण में दो डॉक्टर समेत चार कर्मी मिले गायब यह भी पढ़ें- खजौली में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की जांच, अनियमितता उजागर
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.