मुशहरी के डीलरों को नहीं मिला अनाज
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुशहरी। प्रखंड के डीलरों को अब तक खाद्यान्न नहीं मिला है। इस कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है। डीलरों ने बताया कि पूर्व में जो ट्रांसपोर्टर एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न की आपूर्ति करता था। उस ट्रांसपोर्टर को गायघाट में गड़बड़ी के कारण हटा दिया गया। उसके बाद बेला गोदाम में जो ट्रांसपोर्टर खाद्यान्न देता था उसे मुशहरी को टैग कर दिया गया। एक दो दिन पहले जिला एसएफसी कार्यालय द्वारा ट्रांसपोर्टर को निर्देश दिया गया कि सिर्फ मुशहरी स्थित एसएफसी गोदाम में आपूर्ति करें। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृति ने बताया कि वरीय अधिकारियों से अवगत करा दिया गया है। इधर, जिला प्रबंधक एसएफसी विक्रांत कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में मामले को सुलझा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.