मुशहरी की किशोरी को अगवा करने में अररिया का युवक दोषी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को करीब ढ़ाई वर्ष पहले अगवा करने के मामले में अररिया के फारबिसगंज के आरोपित सरफराज उर्फ मिथुन को दोषी करार दिया गया। सेशन ट्रायल के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा ने सोमवार को उसे दोषी ठहराया। सजा के बिंदू पर 13 अक्टूबर को सुनवाई होगी। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो नरेंद्र कुमार ने कोर्ट में पांच गवाहों पेश किया।किशोरी की मां ने 16 अप्रैल 2024 को मुशहरी थाने में एफआईआर कराई थी। उसने कहा था कि उसकी पुत्री 15 अप्रैल को घर से बाजार गई। वह वापस नहीं लौटी। खोजबीन में पता चला कि झूलावाला युवक सरफराज उसे बहला फुसलाकर देह व्यापार कराने की नीयत से अगवा कर लिया। पुलिस ने 17 अप्रैल को आरोपित सरफराज को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया था। किशोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.