मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुशहरी। उपप्रमुख पूनम देवी के खिलाफ बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। 36 में 16 पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से प्रमुख गणेश कुमार को आवेदन सौंपा है। इसके बाद प्रमुख ने बीडीओ चंदन कुमार को आवेदन देकर मत की तारीख तय करने की मांग की है। सदस्यों ने उपप्रमुख के कार्यकाल में विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखाने, ससमय समाज कल्याण समिति की बैठक नहीं बुलाने, पंचायत समिति सदस्यों के बारे में भ्रामक बातें मीडिया में प्रसारित करने एवं सरकारी अधिकारी, कर्मचारी व पंचायत समिति सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने एवं बैठक का आयोजन नहीं करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- सामान्य बोर्ड व सशक्त समिति की बैठक नहीं होने पर विवाद गहराया उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में पंचायत समिति सदस...