मुशहरी अंचल के कर्मियों का हुआ अंतर जिला स्थानांतरण
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुशहरी, हिसं। राजस्व विभाग ने मंगलवार को मुशहरी अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों को अंतर जिला स्थानांतरण कर दिया है। 17 जुलाई से सभी स्वतः विरमित समझे जाएंगे। मुशहरी अंचल सहित पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारियों ने फरवरी माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। उनके विकल्प के आधार पर स्थानांतरण किया गया है। राजस्व कर्मचारी विकास कुमार और मनोहर कुमार को नवादा, एकता कुमारी को सहरसा, सुनील कुमार को सारण, राहुल कुमार को बेगूसराय, मो. शाद को मधेपुरा, विकास कुमार और भूपेंद्र नारायण सिंह को नालंदा, सोनाली सिन्हा को पटना, अनुज कुमार और भरत कुमार प्रजापति को भागलपुर स्थानांतरित किया गया है। यह भी पढ़ें- नालंदा के भी 110 राजस्व कर्मचारियों का तबादला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.