मुशहरी : बांसवाड़ी से 31 कार्टन विदेशी शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने छापेमारी कर बांसवाड़ी से 31 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि डुमरी निवासी अरविंद राय, संतोष यादव उर्फ पलिया, मनिका हरिकेश पंचायत के नायगांव निवासी राजू साह, संजय साह उर्फ पलटा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि होली में खपाने के लिए तस्करों द्वारा शराब की खेप मंगाई गई है, जिसके बाद एसआई जयकिशोर सिंह, कारू पासवान, तेजप्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ डुमरी गांव स्थित बांसवाड़ी में छापेमारी की, जहां से मिट्टी के नीचे छुपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.