मुशवा पुल के पास ट्रेलर से टकराई कार, दो घायल
रामगढ़, जून 30 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित मुशवा पुल के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पटना से रांची जा रही फोर्ड इकोस्पोर्ट कार आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकरा गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक हर्ष प्रकाश (पटना) और विकास राज (रांची) को स्थानीय लोगों की मदद से एनएच एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.