मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास, बन गए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
नई दिल्ली, मई 18 -- बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपनी टीम के लिए एक इतिहास रच दिया है। मुशफिकुर रहीम अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मुशफिकुर रहीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और टीम के लिए एक बेशकीमती शतक पूरा किया। इसी के साथ पूर्व कप्तान मोमिनुल हक का रिकॉर्ड भी धराशायी हो गया। मुशफिकुर रहीम से पहले बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले बल्लेबाज मोमिनुल हक थे। मोमिनुल हक ने 13 शतक बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में जड़े थे, लेकिन मुशफिकुर रहीम के शतकों की संख्या टेस्ट क्रिकेट में 14 हो गई है। इस तरह उन्होंने एक नया इतिहास अपने देश के लिए लिख दिया है। मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.