प्रयागराज, अगस्त 7 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बीएड एवं बीएड स्पेशल एजुकेशन प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों के 13 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज में केंद्र बनाए गए थे। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...