प्रयागराज, मई 12 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र जून 2026 की परीक्षाएं प्रदेश के 156 केंद्रों पर 14 मई से शुरू होंगी। इन परीक्षा केंद्रों में चार जिला एवं केंद्रीय कारागार भी शामिल हैं। परीक्षा में लगभग 65 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. जीके द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं तीन जून तक चलेंगी। तीन पालियों में सुबह सात से 10 बजे, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तथा तीन से छह बजे तक आयोजित की जाएंगी। सभी विषयों के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि एवं समय के विवरण के साथ ऑनलाइन कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- राज्य विवि: पहले दिन की परीक्षा में पकड़े गए चार नकलची परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने राज्य सरकार की ओर से निर्गत दिशा निर्देशों एवं विश...