मुविवि: नशा मुक्ति की ली गई प्रतिज्ञा
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डाक्यूमेन्ट्री, फिल्म प्रदर्शन और नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा लिया गया।कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। पखवाड़े के लिए 12 बिंदुओं का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है। शिक्षा विद्या शाखा के प्रो. पीके पांडेय के संयोजकत्व में नशा मुक्ति अभियान निगरानी समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक दायित्व के सहयोगियों की ओर से आयोजित गतिविधियों की आख्या, जियो टैग फोटो सहित 14 अगस्त तक अनिवार्य रूप से समिति को उपलब्ध करानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.