मुवक्किल बैठाने के विवाद में दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट
जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक युद्ध के अखाड़े की तरह बन गया। यहां मुवक्किल बैठाने के विवाद में दो अधिवक्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे का कॉलर पकड़ने के साथ हाथापाई भी किए। करीब 15 मिनट तक चले इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया। हालांकि जब तक मामला शांत होता तब तक तीन अधिवक्ताओं को हल्की चोट आई। हालांकि शाम पांच बजे तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ही एक गांव के दो भाई अधिवक्ता हैं। दोनों तहसील में रोज आते हैं। एक भाई कहीं गया था तभी उसका मुवक्किल आया और दूसरे भाई के अधिवक्ता पुत्र के पास बैठ गया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। हाथापाई के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.