रामपुर, अगस्त 15 -- बिलासपुर। हरियाणा के पानीपत गए मुल्लाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के दौरान छत से पैर फिसलने के कारण वह नीचे जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा निवासी अनूप सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह रोजी-रोटी की तलाश में पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बताया कि गुरुवार की शाम वह फैक्ट्री में काम करने के बाद छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद फैक्ट्री में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे संभाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहरा...