सीवान, मार्च 21 -- शहर के चौक बाजार बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मुल्क की तरक्की व शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। दोपहर लगभग 1 बजे से मस्जिदों में लोगों का जुटना शुरू हो गया। डेढ़ बजे खुतबा शुरू हुआ। इसके बाद निर्धारित समय पर जमात की नमाज अदा की गई। रमजान के आखिरी जुमे की नमाज में मुफ्ती महफूजूर रहमान कासमी ने अल्लाह ताला से मुल्क समेत विश्व में शांति, सौहार्द व तरक्की के लिए भी दुआ की। उन्होंने रमजान माह में खुदा की इबादत के महत्व पर जोर दिया। कुरान की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए लोगों को सच्चाई, ईमानदारी व नेकी के रास्ते पर चलने की सलाह दी। नमाज के बाद रोजेदारों ने एक-दूसरे के गले मिलकर आखिरी जुमे की मुबारकबाद दी। रमजान के आख...