बलिया, मार्च 21 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह में अचानक मौसम खराब होने और हल्की बारिश होने की वजह से शहर के ईदगाह और जीएन के छपरा की मस्जिद में ईद की नमाज पहले निर्धारित समय से एक घंटे देर से अदा की गई। ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों ने ईद की दो रेकात वाजिब नमाज अदा की। अल्लाहतआला से मुल्क की हिफाजत, खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में अलग-अलग किस्म की सेवइयों का लोगों ने स्वाद चखा। पूरे दिन ईद की बधाई का दौर चलता रहा। नए-नए कपड़ों में बच्चे परिवार के साथ शहर में निकले और ईद की खुशियां एक-दूसरे से बांटी।शहर के ईदगाह, बिशुनीपुर जामा मस्जिद, गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.