गंगापार, मार्च 21 -- सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और एकता का प्रमुख त्यौहार ईद श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। सुबह करमा के उभारी स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई जिसमें करमा, उभारी, कटरा, राजापुर, बरौली, चकघनश्याम दास, हथिगनी आदि गांवों के लोगों ने भाग लिया। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। इस मौके पर ईदगाह परिसर के बाहर लगे मेले में लोगों ने आवश्यकतानुसार सामानों की खरीदारी किया। मौलाना यूसुफ, तारिक नियाजी, मोहम्मद अजीम, नसीम अहमद, एखलाक अहमद आदि ने बताया कि मुल्क की सलामती और अमन चैन तथा दुनिया मे सुख शांति के लिए नमाज अदा की गई तथा एक दूसरे को ईद की बधाई दी गई। नमाज स्थल पर एसीपी कौंधियारा, एसओ घूरपुर, चौकी इंचार्ज करमा व पुलिस बल।के साथ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...