हाथरस, मार्च 21 -- हाथरस। ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को जिले में खुलूस और अकीदत के माहौल में मनाया गया। शहर के मुरसान गेट स्थित ईदगाह के अलावा प्रमुख मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। नमाज से पहले मुल्क और कौम की तरक्की व देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार की सुबह शहर के मुरसान गेट स्थित मुख्य ईदगाह में नमाज़ियों ने समय से पहुंचकर कतारों में नमाज़ अदा की। मौलाना इकबाल ने नमाज़ अदा कराई। मुल्क में अमन-शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की। वहीं हारुन नदवी ने अपने बयान में समाज में मोहब्बत और एकता बनाए रखने की बात कही और इंसानियत को सबसे ऊपर रखने का पैगाम दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.