गंगापार, मार्च 21 -- मुल्क के अमन, खुशहाली, तरक्की और सलामती के लिए खुदा के बारगाह में एक साथ हजारों हाथ उठे। ईद की नमाज़ के बाद एक दूसरे के गले मिलकर सेवईयों की मिठास के साथ ईद की मुबारकबाद दी गई। समूचे क्षेत्र के प्रायः हर मिश्रित आबादी वाले गांवों में इस अवसर पर एहतियातन पुलिस भी तैनात रही। शुक्रवार रात ईंद के चांद का दीदार होते ही मिश्रित आबादी वाले गांवों और मोहल्लों में लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने लगे। यह सिलसिला शनिवार देर रात तक चलता रहा। शनिवार सुबह आठ बजे से ही नये परिधानों में सजे, इत्र की खुशबू से सराबोर नमाजियों का जत्था मस्जिदों और बारगाह में पहुंचने लगा। अपने देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले तमाम परदेशी ईद पर अपने घर तो पहुंच गये, लेकिन विभिन्न गांवों व भारतगंज कस्बे के जिन सैकड़ों परिवारों के हजारों युवक रोजी रो...