मथुरा, मार्च 22 -- मुल्क की खुशहाली और तरक्की की दुआ के साथ शाही मस्जिद ईदगाह में ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज अदा की गई। मौसम खराब होने की वजह से नमाज तय समय से 45 मिनट की देरी से शुरू हुई। नमाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों को लेकर शाही ईदगाह कमेटी ने धन्यवाद दिया। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते एक दूसरे से गले मिले। एक माह के रमजान समाप्त होने के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई गई। ईद की मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 8 बजे का समय नियत था, लेकिन मौसम खराब होने और वातावरण में कोहरे की धुंध को लेकर कमेटी ने नमाज के समय में बदलाव कर इसे सुबह 8:45 बजे कर दिया। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से नमाजी देरी से पहुंचे। इस कारण नमाज का समय तय समय से 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.