लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- दो दिवसीय मुलायम सिंह यादव स्मृति राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 7 अप्रैल से किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक, जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी ने बताया कि यह दंगल शहर के पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रतियोगिता 7 और 8 अप्रैल को प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। दंगल में देश के नामचीन पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन में महिला पहलवानों के बीच भी कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे दर्शकों को विविध और आकर्षक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.