प्रयागराज, जनवरी 1 -- यूपी के प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में बने मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा रखे जाने को लेकर मेला प्रशासन ने नोटिस भेज दिया। इस पर विवाद खड़ा हो गया। बात जब सपा प्रमुख तक पहुंची तो उन्होंने विवाद को खत्म करने की तरकीब निकाली। अखिलेश के निर्देश के बाद नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा की जगह राधा-कृष्ण की मूर्ति रखी गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मेला प्रशासन ने शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा रखने की अनुमति नहीं दी थी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुरुवार को इस शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिमा रखने की अनुमति नहीं देने पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.