प्रयागराज, जनवरी 1 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में बने मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में सपा संस्थापक की प्रतिमा की जगह राधा-कृष्ण की मूर्ति रखी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यादव की जगह राधा-कृष्ण की मूर्ति शिविर में रखी गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुरुवार को शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के उद्घाटन के बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं देने पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि माघ मेला में लोगों के प्रति सद्भाव प्रकट करने और कमजोर लोगों को रखने के लिए एक आश्रम की तरह से बनाया गया है। दुर्भाग्य है कि शिविर के निर्माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.