मुलायम-अखिलेश की विवादित होर्डिंग से छिड़ा सियासी संग्राम, सपाइयों में भारी आक्रोश
बाराबंकी, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शहर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव की विवादित होर्डिग लगा दी गई। जिससे जिले का सियासी पारा गर्म हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विवादित होर्डिंग को फाड़ दिया। विवादित होर्डिंग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त नाराजगी है। नगर क्षेत्र में लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर पल्हरी के पास लगाए गए इन होर्डिंगों पर दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए थे, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देख जा रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए विवादित होर्डिंग फाड़कर हटा दिए।पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.