मुलाकात से न्याय तक हेल्प डेस्क का उद्घाटन
कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में मंडल कारा कोडरमा परिसर में मुलाकात से न्याय तक लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर बंदियों से मिलने आए उनके परिजनों से पूछताछ कर उन्हें कई प्रकार के कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई । मौके पर एलईडीसीएस के अधिवक्ता किरण कुमारी, अधिवक्ता राजेंद्र मंडल, अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा, अधिवक्ता ललन चौधरी, अधिवक्ता अश्विनी शरण, प्रभारी जेलर प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.