पूर्णिया, अप्रैल 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड के दुर्गा उच्च विद्यालय, मोगलिया पुरंदाहा के क्रीड़ा मैदान में आयोजित नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुलकिया बिहारीगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया की टीम को 17 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में मुलकिया बिहारीगंज के कप्तान मोहम्मद अनाउल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम, कप्तान बी.के. साह के नेतृत्व में 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी और 17 रन से मुकाबला हार गई। विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद अनाउल एवं खिलाड़ियों को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 की सदस्य अनुलिका सिंह ने 10,000 रुपए नकद एवं ट्रॉफी देकर ...