हाजीपुर, जून 23 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक तैयारी सुनिश्चित की है। पर्व के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 385 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मुर्हरम पर 385 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की होगी तैनातीप्रशासनिक व्यवस्था प्रशासनिक, सुरक्षा एवं आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृ...