गढ़वा, जून 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में शांति/समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने मुहर्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम: 500 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की रहेगी तैनातीबैठक का उद्देश्य उपायुक्त ने लोगों को शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारा के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। निर्गत सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए साथ है। उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुद...