नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पश्चिम बंगाल में एसआईआर अभ्यास के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, मुस्लिम बहुल जिलों मुर्शिदाबाद और मालदा में सबसे अधिक ऐसे मतदाता हैं जिनके दस्तावेजों की अभी तक जांच नहीं की गई है। अंतिम मतदाता सूची में कुल 60.06 लाख मतदाताओं को 'सत्यापन के अधीन' के रूप में चिह्नित किया गया है, जिनकी पुष्टि अभी बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 11.01 लाख मतदाता मुर्शिदाबाद में और 8.28 लाख मालदा में हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना में ऐसे 5.91 लाख मतदाता और दक्षिण 24 परगना में 5.22 लाख मतदाता हैं। मुर्शिदाबाद और मालदा समेत इनमें से ज्यादातर जिले बांग्लादेश सीमा से जुड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.