नई दिल्ली, मार्च 3 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को होली की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है। मुर्मु ने एक संदेश में कहा कि होली खुशी और उत्सव का त्योहार है, जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार समाज में प्रेम और आशा का संदेश प्रसारित करता है। होली विविधता में एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली के रंग सभी के जीवन में खुशियां लाएं और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.