सोनभद्र, जनवरी 31 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में रनटोला मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़ से वाराणसी ट्रेन की बोगी का फ्रेम लेकर जा रहा ट्रेलर के मुख्य मार्ग के नीचे उतरने के बाद लगा जाम शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक लगा रहा। इस दौरान रनटोला के दोनों तरफ लगभग 8 किमी लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शनिवार को छोटी गाड़ियों के आने जाने के लिए रास्ता निकाल सकी, लेकिन बड़े वाहनों के चालकों को घने जंगल किनारे मुख्य सड़क पर भूखे प्यासे परेशान होते रहे। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी ट्रेलर को नहीं हटाया जा सका। इसके बाद हिण्डाल्को से दूसरी क्रेन मंगवाई गई और चार बजे शाम से ट्रेलर को मुख्य मार्ग से हटाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन भारी भरकम ट्रेन के बोगी का फ्रेम और ट्रेलर को हटवाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.