मुर्गों के अवशेष से भरी पिकअप पुलिस को सौंपी
रामपुर, जून 1 -- शाहबाद। उदयपुर जागीर गांव में सोमवार को मुर्गों के अवशेष ले जा रही पिकअप को ग्रामीणों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे वाहन अक्सर गांव के रास्ते से गुजरते हैं, जिनसे उठने वाली दुर्गंध और सड़क पर गिरने वाले अपशिष्ट से लोगों को परेशानी होती है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आसन नदी किनारे फेंके जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीण पहुंचे जिलाधिकारी दरबार यह भी पढ़ें- खिवाई में डेयरियों से सड़क पर जलभराव, नोटिस जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.