मुर्गों की लड़ाई पर लाखों का दांव; बरेली के इस गांव के दूर-दूर तक चर्चे, लेकिन अचानक आ गई पुलिस
संवाददाता, जून 3 -- बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई पर लाखों रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 24 दोपहिया वाहन, सात लड़ाकू मुर्गे और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार भोजीपुरा के गांव सैदपुर प्यारे लाल स्थित एक बाग में लंबे समय से मुर्गों की लड़ाई आयोजित की जा रही थी। यहां हर महीने की एक और 15 तारीख को बड़े स्तर पर मुकाबले कराए जाते थे।मुर्गों की लड़ाई पर लाखों का दांव इन मुकाबलों पर जीत-हार का दांव लगाया जाता था, जिसमें बरेली के अलावा आसपास के कई जिलों से लोग भाग लेने पहुंचते थे। लोग अपने विशेष रूप से तैयार किए गए लड़ाकू मुर्गों को लेकर आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.