भदोही, अप्रैल 11 -- भदोही, संवाददाता। शहर के सिविल लाइन रोड जलालपुर मोहल्ले में मुर्गे के ऊपर पानी गिरने के मामले को लेकर कहासुनी एवं मारपीट हो गई। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उक्त मोहल्ला निवासी फरजाना बेगम पत्नी अख्तर ने तहरीर में कहा कि मुर्गे के ऊपर अचानक पानी गिर पड़ा था। इसी बात को लेकर पड़ोसी एक राय होकर घर पर चढ़ आए और मारपीट किया। मामले में पुलिस ने मुन्ना, अमीन, शाहीन और शबनम के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352 एवं 351 (3) के तहत मामला पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...