भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता। शहर के पकरी तिराहे के पास मुर्गा के दाम को लेकर दलित युवक को जमकर पीट दिया। हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस महावीर निवासी अरुण कुमार बेलबंशी ने तहरीर में कहा कि वह 12 अप्रैल की शाम को सात बजे फूलन देवी तिराहा पकरी के पास मुर्गा खरीदने आए थे। जावेद की दुकान पर जाकर मुर्गा के दाम पूछने पर उन्होंने 240 रुपये किलो बताया जबकि पास के ही दूसरे दुकानदार द्वारा 220 रुपये किलो बेचने की बात कही जा रही थी। 20 रुपया ज्यादा लेकर मुर्गा बेचने के बारे में पूछने पर आरोपितों ने नाम एवं जाति पूछा। उसके बाद गालियां देने के साथ ही मारपीट कर लिया। लात, घूसा से मारे पीटे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके क...