सुपौल, फरवरी 1 -- पिपरा, एक संवाददाता पिपरा थाना क्षेत्र के कौशली पट्टी वार्ड 18 में शुक्रवार देर रात एक मुर्गी फॉर्म में आग गई। घटना में फॉर्म सहित उसके अन्दर रखे सामान जलकर राख हो गए। फॉर्म संचालिका रंजन देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही महेन्द्र यादव, रोशन कुमार और गणेश कुमार पर आगजनी का आरोप लगाया है। थाना को दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि रोज की तरह हम लोग खाना खाकर सो गए थे कि अचानक फॉर्म में आग लग गई। जब हमलोग जगे तो देखा कि उक्त सभी लोग मौके से भाग रहे थे। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति का अनुमान लगाया गया है। जिन लोगों के खिलाफ आगजनी को लेकर पिपरा थाना में शिकायत की गई है, उनके घर उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर मद्यनिषेध थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.