रांची, मार्च 8 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के धुर्वा शर्मा रोड निवासी कृष्णा कुमार के मुर्गी फार्म में घुसकर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही 50 हजार चुराकर फरार हो गए। घटना शनिवार की है। इस संबंध में कृष्णा कुमार ने पालू समेत अन्य के विरूद्ध धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कृष्णा कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ अरसे से आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उनके मुर्गी फार्म हाउस में घुस जाते और वहां पर गांजा समेत अन्य नशीली पदार्थ का सेवन किया करते हैं। मना करने पर आरोपी उनके साथ बदसलूकी किया करते थे। इसी बीच सात मार्च को सभी आरोपी चोरी की नियत से उनके फार्म हाउस में घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। इस बीच आरोपियों ने फार्म हाउस में रखे 50 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गए। जिसके बाद वह थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.