मुर्गी फार्म से 35 लाख की शराब जब्त ,दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, जून 25 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को थावे थाना क्षेत्र के धतिवना चंवर स्थित एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर 2006.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जबकि चार अन्य तस्कर फरार हो गए। जब्त शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों में थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव निवासी अविनाश सिंह तथा महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी सत्येंद्र सहनी शामिल है। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुर्गी फार्म में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान वहां पहले से रखे गए शराब के कार्टन बरामद किए गए। शराब मिलने के बाद मुर्गी फार्म को सील कर दिया गया। जब्त की गई सभी शराब हरियाणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.