अयोध्या, अप्रैल 27 -- अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली गांव में एक मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों ने झटका मशीन, एलसीडी, बैटरी व टुल्लू पंप चुरा लिया। सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़ित जगजीवन ने शनिवार को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके खेत में मुर्गी फार्म बना हुआ है, जिस पर उनके बड़े भाई बदलू रहते हैं। बड़े भाई भोजन करने के लिए घर गए थे रात लगभग नौ बजे वापस गए तो देखा कि अज्ञात चोरों ने तीन झटका मशीन एक बैटरी एक टुल्लू पंप एक एलसीडी चुरा लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.