चतरा, दिसम्बर 1 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारियातु गांव निवासी लालो यादव के पोल्ट्री फार्म से रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने इनवाईटर, दो बैट्री व एक स्टेबलेजर की चोरी कर ली। लालो यादव ने बताया के रविवार की देर रात लगभग 11:00 बजे मुर्गी फार्म बंद कर अपने निवास आ गए।जब सुबह लगभग 3:30 बजे अपने मुर्गी फार्म पहुंचे तो देख के दरवाजे में लगा ताला को तोड़ने का प्रयास किया गया है। परंतु चोर ताला को तोड़ने में असफल रहे। फार्म का ऊपर लगे अल्बेस्टर उखाड़ कर मुर्गी फार्म के अंदर घुसकर इनवर्टर बैटरी तथा स्टेबलाइजर की चोरी कर लिया। इस चोरी की घटना में लगभग 60000 रुपए का नुकसान हुआ है ।चोरी की घटना को लेकर लालो यादव ने थाना में आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की है।इधर दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरी की घटना से ग्रामीण खासे परेशान है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.