औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के हेमजा मुर्गी फार्म में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमजा गांव निवासी रोहित कुमार और विजय सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्गी फार्म में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जहां से चार सौ एमएल के तीन प्लास्टिक बोतल तथा दो सौ एमएल की 69 पाउच देसी शराब बरामद की गई। शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को थाने लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.