लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिझोली में अचानक लगी आग से एक मुर्गी फार्म जलकर राख हो गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। ग्राम बिझोली निवासी रोहित कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार के मुर्गी फार्म में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फार्म का छप्पर जलने लगा। आग की चपेट में आकर बड़ी संख्या में चूजे भी जलकर मर गए। दावा किया गया कि आग लगने से फार्म में 6500 मुर्गे के चूजे और मुर्गी दाना जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फार्म पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...