हापुड़, मई 10 -- सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैट के जंगल में बने मुर्गी फार्म पर देर रात तीन बदमाशों ने धावा बोलकर बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फार्म मालिक, उसके भतीजे और पास में मौजूद मासूम बच्चों को तमंचे और चाकू के बल पर दहशत में लेकर करीब तीन घंटे तक तांडव मचाया। सिंभावली के गांव वैट निवासी काशिफ खान ने थाना में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका मुर्गी फार्म वेट गांव के जंगल स्थित है। शुक्रवार देर रात वह अपने भतीजे अयान के साथ फार्म पर बने कमरे में सो रहा था। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे तीन बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और दरवाजे में तोड़फोड़ कर कमरे के अंदर घुस गए।पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा और चाकू दिखाकर उसे तथा उसके भतीजे को बंधक बना लिया और रस्सी से बांध दिया। बदमाशों ने कमरे में रखे मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.