मुर्गी फार्म में काम कर रही महिला के साथ छेड़छाड़
जहानाबाद, जून 18 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना थाना क्षेत्र के नेवारी बंगला गांव स्थित एक मुर्गी फार्म पर काम कर रही महिला के साथ बुधवार की देर शाम छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है उक्त महिला गांव स्थित मुर्गी फार्म पर अपने परिवार के साथ रहकर वहीं पर काम करती है। जिसे गांव के हीं कुछ मनचले युवक शाम में उस फॉर्म के पास पहुंचकर उस महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। हालांकि महिला के द्वारा शोरगुल करने के बाद उपरोक्त युवक वहां से भाग निकले। बाद में महिला ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इधर पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ की सूचना मिली है। पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.