देवरिया, अप्रैल 3 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कंचनपुर के नकहवा टोला में गुरुवार को मुर्गी फार्म के रास्ते को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित महिलाओं ने कच्ची सड़क को बन्द कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।क्षेत्र के कंचनपुर गांव के नकहवा टोले के उत्तर दिशा में एक व्यक्ति का मुर्गी फार्म संचालित है। फार्म तक आने-जाने के लिए चूजे, दाना और अन्य सामग्री इसी रास्ते से लाई जाती है। महिलाओं का आरोप है कि यह रास्ता उनका निजी है और मुर्गी फार्म के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने फार्म को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को...