मुर्गी फार्म की आड़ में ब्राउन शुगर बेचने का आरोपी युवक गिरफ्तार
गुमला, सितम्बर 22 -- पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट पुलिस ने मुर्गी फार्म की आड़ में ब्राउन शुगर का कथित अवैध कारोबार करने के आरोप में कोलेंग नावाडीह निवासी अमित कुमार साहू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए बसिया एसडीपीओ शिव शंकर मरांडी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित कुमार साहू मुर्गी फार्म की आड़ में ब्राउन शुगर बेचने का काम करता है।सूचना के आधार पर सोमवार को पालकोट पुलिस ने संबंधित मुर्गी फार्म में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद अमित कुमार साहू की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 11 ग्राम ब्राउन शुगर, 2700 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई।एसडीपीओ ने बताया कि मामले में पालकोट थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.